खबरमध्य प्रदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निगम मंडलों में पदोन्नति आदेश जारी करने का स्वागत एवं मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव का आभार

भोपाल। निगम मंडल समन्वय महा संघ के संयोजक अनिल बाजपेई प्रान्ताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष अरुण वर्मा नेअपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निगम मंडलों बोर्ड परिषद सहकारी संस्था प्राधिकरण आयोग में पदोन्नति करने संबंधित आदेश जारी करने का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मान्यनीय मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव जी के शासन काल में प्रथम बार निगम मंडलों के कर्मचारियों अधिकारियों के हित में निर्णय लिया गया है जिसका निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी की गई है आशा करते हैं कि इसी प्रकार निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी हित में आदेश जारी किये जाएंगे । उक्त आदेश का स्वागत करने वालों में अजय श्रीवास्तव अनिल बाजपेई अरुण वर्मा गजेंद्र कोठारी श्याम सुंदर शर्मा ओ पी सोनी संतोष मिश्रा राजू अवस्थी पी एल शर्मा हातिम अली अंसारी एस सी त्रिपाठी विजय गायकवाड़ महेश त्रिवेदी गैविनाथ मिश्र चिंतामणि राहंगडाले शकील अकबर अखिलेश जैन सुरसरि पटेल आर के खरे श्रीमति सरोज दुबे इग्निस फ्रांसिस मंजू भोजवानी शशि वर्मा आर एस रघुवंशी ए के ब्यौहार एस एल वर्मा सहित अनेको निगम मंडलों के कर्मचारी शामिल हैं अत समन्वय महासंघ के प्रान्ता अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अनिल बाजपेई अरुण वर्मा ने समस्त निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि सामान्य प्रशासन के आदेश के तहत तत्काल पदोन्नति प्रकिया जारी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button