खबरमध्य प्रदेश

बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर पूजा अर्चन के साथ लायंस क्लब विदिशा मैंन का भव्य आगाज : डॉक्टर्स एवं सीए डे मनाया तथा वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम हुआ संपन्न

​विदिशा। लायंस क्लब विदिशा मेन के नव-मनोनीत अध्यक्ष लायन विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने अपने कार्यकाल का भव्य शुभारंभ आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों के साथ किया। प्रथम दिवस के प्रातः काल में क्लब के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों ने रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और नगर की खुशहाली की कामना की। इस दौरान क्लब द्वारा मंदिर के पुजारी जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन के साथ उपस्थित सभी क्लब पदाधिकारीयों का तिलक लगाकर दुपट्टे उड़ा कर स्वागत किया गया। एक जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ एवं ‘सीए डे’ के उपलक्ष्य में नगर के सुप्रसिद्ध सनराइजर्स मॉडल स्कूल, हरिपुरा के प्रांगण में एक आयोजित गरिमामयी सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहर के सेवाभावी और समर्पित चिकित्सकों को तिलक लगाकर, मोतियों की माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नव-मनोनीत अध्यक्ष लायन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी आमंत्रित अतिथियों और चिकित्सकों का शब्द-सुमन से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’, लायंस ऑफ विदिशा के नव-मनोनीत को-ऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन अजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी लायन मनोज कटारे, जीएमटी को-ऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा और जोन चेयरपर्सन लायन भरत बाधवानी उपस्थित रहे।
​ कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व जॉन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉ. रवि साहू ने किया। समारोह में मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ,इमीजेट पास्ट प्रेसिडेंट लायन शाश्वत शर्मा, सचिव लायन डॉ. अर्पणा शर्मा, सह-सचिव लायन डॉ. राहुल भट्ट, कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट लायन डॉ. अमित नेमा, लायन विजय शर्मा सहित अनेक लायन पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों और आमंत्रित डॉक्टरों ने समयानुसार अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। अंत में कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा के विजन के अनुसार सभी लायंस साथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सायंकाल लायंस के सक्रिय साथी लायन के सी प्रजापति का जन्मदिन हरी वृद्ध आश्रम में वृद्ध लोगों को भोजन कराते हुए मनाकर लायंस क्लब विदिशा मेंन के सभी पदाधिकारीयों ने उनको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button