खबरमध्य प्रदेश

15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा सिन्धी गरबा महोत्सव, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

13 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक दिया जाएगा गरबे का प्रशिक्षण

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर गरबा की रौनक लौट रही है। इस साल सिन्धी गरबा महोत्सव अपने 20 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इस 4 दिवसीय गरबे का मुख्य आयोजन 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक लालघाटी स्थित सुन्दरवन गार्डन में किया जाएगा। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव को लेकर भोपाल के सिंधी समाज युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है। खासतौर पर महिलाएं, बालिकाएं और दंपती इस आयोजन में भाग लेने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इस सिंधी गरबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को सिंधी कम्युनिटी हाल में समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गरबे को और बेहतर बनाने के लिए सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे, सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष भोपाल विभिन्न केंद्रों पर गरबे एवं डांडिया का प्रशिक्षण दिनांक 13 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक दिया जाएगा, 14 अक्टूबर को ग्राउंड प्रैक्टिस एवं 15 से 18 अक्टूबर तक लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से सिन्धी मेला समिति के मुख्य संरक्षक श्री भगवानदास सबनानी जी उपस्थित हुए और साथ ही शामिल हुए राजकुमार वाधवानी, सुंदर पंजवानी, सुनील मंगवानी, हरीश चांदवानी, नानक दासवानी, तोलीराम जी, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, हरीश विधानी, जीतेश दिनानी, राजेश पेसवानी, रितेश भोजवानी आदि। सीमा सबनानी, माया पंजवानी, मीना भागचंदानी, भारती ठक्कुर, वर्षा कोटवानी, चेतना वाधवानी, दीपांशी सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया आदि ने मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button