आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति के सदस्यों को सूचना दिए बिना कर दी गई अध्यक्ष की नियुक्ति
समिति के सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारी पर नियम विरुद्ध नियुक्ति का लगाया आरोप

आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति के सदस्यों की आशीर्वाद नगर नाथू बरखेड़ा में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिना किसी सूचना के मनमानी तरीके से किए गए चुनाव का एक स्वर में कड़ा विरोध किया गया। सदस्यों का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिना किसी सूचना के चुनाव कराया गया जो कि नियमानुसार गलत है इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही पुनः चुनाव कराया जाए इस अवसर पर भारी संख्या में प्लाट धारक एवं रहवासी सदस्य उपस्थित थे।
आशीर्वाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति का पंजीयन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्व.जी के तिवारी द्वारा वर्ष 1996 में कार्य गया था उनके द्वारा कालोनी में टंकी एवं समय समय पर रोड का कार्य कराया जा रहा था। जब तक तिवारी जी जिंदा रहे तब तक क्रय किए गए प्लाट का पंजीयन कालोनी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। उनकी मृत्यु के पश्चात कालोनी के विकास कार्य की जिम्मेदारी उनके पुत्र विशाल तिवारी को दी गई। कालोनी के प्लाट धारक एवं रहवासी उनसे बार बार विकास कार्य के लिए अनुरोध करते रहे लेकिन विशाल तिवारी द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया और उनका भी कुछ वर्षों पूर्व मृत्यु हो गई परिणाम स्वरूप समिति भंग हो गई।
आशीर्वाद नगर कालोनी के प्लाट धारक एवं रहवासी द्वारा चुनाव कराने के लिए सहकारिता विभाग से अनुरोध किया गया कई बार प्रशासक की नियुक्ति की है चुनाव नहीं कराया गया । चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव की सूचना सभी सदस्यों को नहीं दी गई मनमाने तरीके से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है जिसकी वजह से सदस्यों में भारी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है । अत: सदस्यों ने जिला पंजीयक एवं आयुक्त सहकारिता से अनुरोध किया है कि चुनाव की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही समिति का पुनः निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। अनुरोध करने वालों में अरुण वर्मा अजय लवानिया धवल अग्रवाल रानी जायसवाल राजेंद्र सेन अश्वनी तोमर कमला तागड़े, सुरेश शर्मा, चन्द्रकांत पाल, सुमित तागड़े, प्रिया तागड़े, मनोज वर्मा, दिनेश नापित, अरुण मिश्रा, विनोद मिश्रा, सूरज प्रजापति, शैलेन्द्र शुक्ल, दिनेश गौतम और संदीप दुबे सहित अनेक समिति के सदस्य शामिल हैं।




