मध्य प्रदेश

हम छोड़ चले हैं महफिल को.”:

विदिशा में 26 अगस्त को मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि पर सजेगी संगीतमय संध्या

विदिशा। भारतीय संगीत जगत के अमर पार्श्व गायक स्व. मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर एक विशेष संगीतमय संध्या “हम छोड़ चले हैं महफ़िल को…” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ‘लीजेंड्स म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा आयोजित यह स्वरांजलि कार्यक्रम आगामी 26 अगस्त को आयोजित होगा।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ इतिहासकार श्रीमान गोविंद देवलिया जी एवं म. प्र. स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष लॉयन अरुण कुमार सोनी जी उपस्थित रहेंगे।
​समूह संचालक श्री प्रदीप जैन ‘पारस’ ने बताया कि इस संध्या में स्थानीय कलाकार मुकेश जी के कालजयी और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें अपनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
​कार्यक्रम विवरण:
​दिनांक: 26 अगस्त
​समय: सायंकाल 6:30 बजे से
​स्थान: कुसुम देवी गार्डन हॉल, रॉयल सिटी, जेल रोड, विदिशा
​आयोजकों ने नगर के समस्त संगीत प्रेमियों से इस स्वरांजलि संध्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button