ममता खेड़े की पुस्तक ‘लोकावतरण” का लोकार्पण और संवाद
भोपाल। सुप्रसिद्ध कवि , अनुवादक तथा लोक विदुषी डॉक्टर ममता खेड़े की पुस्तक “लोकावतरण ” का लोकार्पण 26 अगस्त को शाम 5 .30 बजे प्रशासन अकादेमी सभागार में होगा। वनमाली सृजन पीठ, आईसेक्ट पब्लिकेशन तथा विश्वरंग फाउंडेशन के संयोजन में परिकल्पित इस कार्यक्रम में अतिथि बतौर कवि-चिंतक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव और श्री शिवनारायण मिश्र उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता कथाकार, चिंतक , विश्वरंग के महानिदेशक श्री संतोष चौबे करेंगे। सूत्रधार कला समीक्षक विनय उपाध्याय होंगे। ममता खेड़े ने इस किताब में वैदिक सूक्तों का निमाड़ी बोली और हिंदी भाषा में भावान्तरण प्रस्तुत किया हैi संभवतः यह भारतीय ज्ञान परंपरा के लोक विस्तार में बोली को लेकर किया गया अद्वितीय रचनात्मक कार्य है। इस पुस्तक का प्रकाशन आईसेक्ट पब्लिकेशन ने किया है। कार्यक्रम का संयोजन वनमाली सृजन पीठ की राष्ट्रीय संयोजक ज्योति रघुवंशी कर रही हैं।


