अध्यात्ममध्य प्रदेश
नील सरोवर में गोरा संग नौका विहार किया बाबा बटेश्वर ने

भोपाल |श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर गर्भ ग्रह को नील सरोवर का स्वरूप देकर सुसज्जित नाव में बाबा बटेश्वर व मां पार्वती को नौका विहार कराया |
समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रातःकाल नियमित एवं श्रावण मास में संकल्पित श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी एवं अन्य द्रव्यों से बाबा बटेश्वर का रूद्राभिषेक किया| बरसते पानी मेंचेतन भार्गव की अगुवाई में सेठानी घाट नर्मदापुरम से लाए गए नर्मदा जल से सैकड़ो कावड़ियों ने जलाभिषेक किया|सांयकाल पूरे मंदिर को सजाकर बाबा बटेश्वर व मां गोरा का दिव्य श्रंगार कर नौका विहार कराया गया रात्रि 9 बजे महाआरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर दर्शन किए व भजन संध्या का आनंद लिया|



