हायर पेंशन के लिए पुनः पोर्टेबल खोला जाए
ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि ई पी एफ ओ द्वारा हायर पेंशन का 11(4) विकल्प भरने के लिए चार माह का समय दिया गया था अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारी दूर दराज इलाके में रहने के कारण समय पर विकल्प नहीं भर पाए बाद में जब विकल्प दिया तो ई पी एफ ओ द्वारा हायर पेंशन के क्लेम को रिजेक्ट किया जा रहा है जबकि हायर पेंशन योजना कर्मचारियों हितैषी योजना है जिसका लाभ सभी को मिलना चाहिए ऐसे हायर पेंशन क्लेम को रिजेक्ट करना न्याय संगत नहीं है
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने ई पी एफ ओ के मुख्य आयुक्त एवं सभी क्षेत्रीय आयुक्तों से अनुरोध किया है कि जो ई पी एस 95 पेंशनर्स समय पर विकल्प नहीं भर पाएं है उनके हितों को ध्यान में रखकर अंतिम बार पोर्टेबल खोला जाए ताकि अधिक से अधिक पेंशनर्स हायर पेंशन का लाभ उठा सकें


