खबरमध्य प्रदेश
रक्षा बंधन के पूर्व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाए
सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि भाई बहनों का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन इस बार महा के अंत में 28 अगस्त को पड़ रहा है जिसकी वजह से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि रक्षा बंधन त्यौहार के पूर्व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाए साथ ही महिलाओं के लिए रक्षा बंधन भुजरिया तक निः शुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान की जाए


