खबरमध्य प्रदेश

विदिशा में अमर गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर सुरमई शाम: ‘हम छोड़ चले हैं महफ़िल को’ में गूंजे सदाबहार नगमे

​विदिशा। स्थानीय कुसुमदेवी गार्डन में 26 अगस्त 2026 की शाम ‘लीजेंड्स इन टाइम्स म्यूजिकल’ ग्रुप द्वारा अमर पार्श्व गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम ‘हम छोड़ चले हैं महफ़िल को’ का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही।
​कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष इतिहासकार गोविंद देवलिया एवं ग्रुप के लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
​सदाबहार गीतों से बांधा समां
​संगीत संध्या की शुरुआत संतोष सक्सेना ने ‘सुहानी चांदनी रातें’ से की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया:
​सौरभ पंथी: ‘हम छोड़ चले हैं महफ़िल को’
​पं. सुशील शर्मा ‘सरल’: ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है’
​प्रखर श्रीवास्तव: ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’
​प्रदीप जैन ‘पारस’: ‘जाने कहां गए वो दिन’
​शंकर विश्वकर्मा: ‘ओ रे ताल मिले नदी के जल में’
​मोहन प्रसाद छीपा: ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’
​प्रशंसा चतुर्वेदी: ‘मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चुने’
​सुमन श्रीवास्तव: ‘आंसू भरी हैं ये जीवन की राहें’
​शिखा शर्मा: ‘दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां’
​शत्रुघ्न भारद्वाज: ‘कई बार यूं ही देखा है’
​हरिनारायण शर्मा: ‘आया है मुझे फिर याद वो जालिम’
​सुदर्शन सोनी: ‘ये वादा करो चांद के सामने’
​विवेक श्रीवास्तव: ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’
​ब्रज श्रीवास्तव: ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’
संजय चतुर्वेदी आ लौट के आजा मेरे मीत
​संस्मरण और विचार
​कार्यक्रम के दौरान सुलखान हाड़ा ने पार्श्व गायक मुकेश और लता मंगेशकर के अनूठे रिश्ते एवं उनसे जुड़े अविस्मरणीय संस्मरण साझा किए।
​अध्यक्षीय उद्बोधन में इतिहासकार गोविंद देवलिया ने सभी गायकों के निरंतर अभ्यास की सराहना की और ग्रुप के संयोजक प्रदीप जैन ‘पारस’ को संस्था को और अधिक संगठित करने का सुझाव दिया।
​लायन अरुण कुमार सोनी का सम्मान और संकल्प
​मध्यप्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लायन अरुण कुमार सोनी (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) का लीजेंड्स ग्रुप द्वारा शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से भावभीना सम्मान किया गया। साथ ही, उन्हें ‘लीजेंड्स इन टाइम्स म्यूजिकल’ ग्रुप का नया अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में सोनी जी ने शहर की नई व उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य शिव कुमार तिवारी, राजेन्द्र कटारे सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।
​श्रद्धांजलि एवं आभार व्यक्त
​कार्यक्रम के अंत में, संयोजक एवं ‘विदिशा के मुकेश’ नाम से प्रसिद्ध गायक प्रदीप जैन ‘पारस’ ने शहर के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि स्व. जगदीश श्रीवास्तव एवं गायक संजय दुबे के निधन पर लीजेंड्स ग्रुप की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप जैन ‘पारस’ एवं पं सुशील शर्मा ‘सरल’ द्वारा किया गया।अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, गायकों एवं संगीतप्रेमी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button