खबरमध्य प्रदेश
अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति में सी पी सी टी की अनिवार्यता समाप्त करने का स्वागत एवं आभार
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव गोपाल सिंह चौहान तथा सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए सी पी सी टी की अनिवार्यता समाप्त करने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय का आभार व्यक्त किया है उक्त निर्णय का स्वागत एवं आभार व्यक्त करने वालों में ओ पी सोनी एस सी त्रिपाठी राजू अवस्थी संतोष मिश्रा हातिम अली अंसारी इग्निस फ्रांसिस मंजू भोजवानी आर के खरे पी एल शर्मा आनंद बोहरे अनिल कुमार ब्यौहार सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल हैं



