खबरमध्य प्रदेश

लायन अरुण कुमार सोनी के सम्मान के साथ ही दादी प्रकाशमणि जी व ज्योति बहन के अव्यक्त दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित,

​विदिशा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘किला अंदर’ स्थित सेवाकेंद्र पर आयोजित ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन अरुण कुमार सोनी उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का प्रांतीय अध्यक्ष (कार्यकारी) मनोनीत होने पर ब्रह्माकुमारी केंद्र परिवार की ओर से केंद्र संचालिका बी.के. कौशल्या बहन ने शाल, श्रीफल, दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर लायन अरुण कुमार सोनी का भावभीना अभिनंदन व नागरिक सम्मान किया।

​सम्मान के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी प्रकाशमणि दीदी जी एवं सेवा केंद्र की समर्पित बहन ज्योति बहन के अव्यक्त दिवस के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री सोनी सहित उपस्थित साधकों व श्रद्धालुओं ने दादी प्रकाशमणि जी एवं ज्योति बहन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक प्रदीप जैन पारस द्वारा ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो का शानदार गायन प्रस्तुतीकरण के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कौशल्या बहन,अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने कैंडल जलाकर भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्यागमय जीवन, वात्सल्य भाव और विश्व शांति तथा मानव कल्याण के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों का पुण्य स्मरण किया। केंद्र संचालिका दीदी कौशल्या बहन के द्वारा​कार्यक्रम के दौरान राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया एवं आत्म-चिंतन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन भाई डॉक्टर जीवन लाल मालवीय द्वारा किया गया l तत्पश्चात विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button