मनोरंजन

फातिमा और अनीत पड्डा की ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर रिलीज, 17 साल की लड़की के आरोप से शुरू होगी सच्चाई की लड़ाई

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जल्द ही एक नई सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में एक साथ नजर आएंगे। मंगलवार को इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें कहानी की एक झलक देखने को मिली है।

क्या है सीरीज की कहानी? 
यह सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी पर आधारित है। मीनू का एक मशहूर और सम्मानित धार्मिक गुरु सुनील चाकोसी ‘बापजी’ पर लगाया गया आरोप एक बड़ी जांच की शुरुआत करता है। धीरे-धीरे यह मामला इतना बड़ा हो जाता है कि पूरे देश में इसकी चर्चा होने लगती है।टीजर में ACP जसलीन सिंह सोनी, एक ऐसे वकील भालेराव, जो मुश्किलों के बावजूद अपनी लड़ाई लड़ रहा है, और एक जिद्दी पत्रकार अमिताभ की भी झलक दिखाई गई है। ये तीनों एक ही सच को सामने लाने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर लड़ते नजर आते हैं- एक पुलिस की जांच में, दूसरा कोर्ट में और तीसरा मीडिया के जरिए।मेकर्स के मुताबिक, ‘हुंकार: द रोर’ में पुलिस जांच, कानूनी लड़ाई और मीडिया ट्रायल की कहानी को एक साथ दिखाया गया है। इसमें सत्ता, प्रभाव और लोगों की सोच से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

  • इस सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है।
  • फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब के अलावा इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
  • ‘हुंकार: द रोर’ को बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
  • सीरीज को करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने क्रिएट किया है।
  • ‘हुंकार: द रोर’ 25 सितंबर से जियोहोटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button