
जिले के मंडपिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी का टमाटर भेंट किया है। किसान को 20 बीघा जमीन में बोई गई टमाटर की फसल से करीब 30 लाख रुपये की बंपर कमाई हुई है। फसल की बिक्री से बेहतर दाम मिलने और मन्नत पूरी होने के पर किसान ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को यह भेंट अर्पित कीभीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने अपनी 20 बीघा जमीन में टमाटर की फसल उगाई थी। खेती शुरू करते समय उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल होने और बाजार में बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। जब टमाटर की फसल पूरी तरह तैयार हुई और बाजार में बेची गई, तो उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हुई
फसल की बिक्री से अच्छा भुगतान मिलने पर किसान जगदीश चंद्र परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे और भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी से बना टमाटर अर्पित किया। फसल की बंपर उपज और बेहतरीन भाव मिलने को किसान ने भगवान सांवलिया सेठ का आशीर्वाद माना।




