खेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट का फैसला: टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगी टीम, जानें कार्यक्रम

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि वह भारत-ए टीम की मेजबानी करेगा। दोनों देशों के बीच होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अक्तूबर में चार दिवसीय तैयारी मैच खेले जाएंगे। भारत अक्तूबर के आखिर से दिसंबर की शुरुआत तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगा, जिसमें पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एनजेडसी ने प्लंकेट शील्ड का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस दौरे में इंडिया ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच भी शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, घरेलू लाल गेंद सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी देखने को मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ए क्राइस्टचर्च में भारत ए के साथ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगा, जो 24 अक्तूबर से शुरू होंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट की भी घोषणा की, जो 19 नवंबर से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगा। इसके बीच में सुपर स्मैश और फोर्ड ट्रॉफी के लिए ब्रेक भी होगा।तीनों प्रारूप सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा भारत
न्यूजीलैंड ए और भारत ए के बीच तीन बहुदिवसीय मैच सीमित ओवर दौरे के साथ-साथ खेले जाएंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सटीक तारीखें नहीं बताई हैं, लेकिन बोर्ड ने कहा है कि तीन चार-दिवसीय मैच 24 अक्तूबर से शुरू होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में यह ऐसा सबसे बड़ा इंटरनेशनल टूर होगा, जिसमें न्यूजीलैंड भारत की मेजबानी करेगा। सीमित ओवर दौर 22 अक्तूबर को टी20 के साथ शुरू होगा और अगले चार मैच 24, 27, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले 4, 7, 10, 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैच 19 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होंगे। इस दौरे के साथ भारत साल 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलेगा और 2022 के बाद उस देश में उनका पहला सीमित ओवर दौरा होगा।भारत का न्यूजीलैंड दौरा:
पहला टी20 मैच: 22 अक्तूबर (क्राइस्टचर्च)
दूसरा टी20 मैच: 24 अक्तूबर (क्राइस्टचर्च)
तीसरा टी20 मैच: 27 अक्तूबर (वेलिंगटन)
चौथा टी20 मैच: 30 अक्तूबर (ऑकलैंड)
पांचवां टी20 मैच: 1 नवंबर (हैमिल्टन)

पहला वनडे मैच: 4 नवंबर (ऑकलैंड)
दूसरा वनडे मैच: 7 नवंबर (वेलिंगटन)
तीसरा वनडे मैच: 10 नवंबर (हैमिल्टन)
चौथा वनडे मैच: 13 नवंबर (माउंट माउंगानुई)
पांचवां वनडे मैच: 15 नवंबर (माउंट माउंगानुई)

पहला टेस्ट मैच: 19-23 नवंबर (वेलिंगटन)
दूसरा टेस्ट मैच: 27 नवंबर-1 दिसंबर (क्राइस्टचर्च)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button