हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वर्किंग डेज में भी नहीं थम रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई, लाखों में उतरी ‘आवारापन 2

फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ वर्किंग डे होने के बाद भी करोड़ों का करोबार कर रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी इस फिल्म ने यश की मेगा बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया। जानें बुधवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
हनुमान अंश’ की कितनी रही कमाई?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किसी जादू से कम नहीं रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 लाख से अपना खाता खोला था। मगर फिर सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की।
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रविवार को 12.75 करोड़ रुपये कमाये थे।
- फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ का कारोबार किया था।
- वहीं मंगलवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये कमाये ।
- बुधवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई 5.22 करोड़ कमा चुकी है।
- बुधवार को जोड़कर खबर लिखे जाने तक फिल्म की कुल कमाई 59.35 करोड़ रुपये है।कमाया ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा प्रॉफिट
रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने करीब 1149.30 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, अगर मुनाफा देखा जाए तो ‘हनुमान अंश’ ने आदित्य धर की इस फिल्म को पछाड़ दिया है। मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अब तक 58.38 करोड़ का बिजनेस कर लिया है इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने लागत से 2000 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अपने बजट से 1000 प्रतिशत का ही प्रॉफिट कमाया था।




