खबरमध्य प्रदेश
राज्यपाल पटेल ने प्रो. राजपूत को कुलगुरू नियुक्त किया
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय का नया कुलगुरू प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, समाज शास्त्र एवं सामाजिक विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को नियुक्त किया है।
राज्यपाल पटेल ने प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वत्तर होगी के लिए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किया है।


