सेवा भारती एवं लायंस क्लब भोपाल साउथ का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
63 लोगों का नेत्र परीक्षण, 48 के हीमोग्लोबिन और 41 के ब्लड शुगर टेस्ट किए गए

भोपाल, 11 अक्टूबर। सेवा भारती भोपाल महानगर के स्वास्थ्य आयाम एवं लायंस क्लब भोपाल साउथ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेवा भारती वनवासी बालिका छात्रावास, अरेरा कॉलोनी में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर.के. गुप्ता एवं जनरल फिजिशियन डॉ. नालोक बनर्जी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 63 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 48 लोगों के हीमोग्लोबिन तथा 41 लोगों के ब्लड शुगर की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की।ओर जरूरतमंद 10 लोगों के लिए दूर की दृष्टि के चश्मे बनवाकर वितरित किए जाएंगे।सेवा भारती महानगर के मीडिया प्रभारी भगवान दास ढालिया ने कहा कि सेवा भारती निरंतर सेवा, समर्पण और सहयोग के भाव से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सेवा भारती महानगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह, आभा पांडेय, राजेश रामतानी, डॉ. दिनेश शर्मा, शीला तिवारी, माधुरी खरे, सुजाता भट्टाचार्य, द्विजेन राय, सपना सेठी, शैल मालवीय, दुर्गेश्वरी बारस्कर एवं पूजा साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





