उपभोक्ता संघ एवं कुक्कुट निगम में तीन माह से प्रबंध संचालक पदस्थ नही किये जाने दे दोनों संस्थाओं का कार्य अस्त व्यस्त फिजूल खर्ची वित्तीय अनिमितता चरम सीमा में – अनिल बाजपेई
भोपाल, सेमी गवरमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजानिक उपक्रम संघ ने उपभोक्ता संघ एवं कुक्कूट निगम मे विगत तीन माह के बाद भी प्रबंध संचालक पदस्थ नही करने का कड़ा विरोध किया है निगम मंडल सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषदों प्राधिकरण के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता संघ एवं कुक्कूट निगम मे प्रबंध संचालक पदस्थ नही होने से संस्था का पुरा कार्य अस्त व्यस्त चल रहा है साथ ही फिजूल खर्ची वित्तीय अनियमित्ता भ्रष्ट्राचार चरम सीमा मे है. अत: फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं सार्वजानिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव महोदय से अनुरोध किया है कि उपभोक्ता संघ एवं कुक्कूट निगम मे प्रबंध संचालक की तत्काल पदस्थी की जाये ताकि फिजूल खर्ची वित्तीय अनियमित्तओं भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लग सके.