खबर
हड्डियों के लिए जरूरी इस विटामिन की कमी से आंखों की भी बढ़ सकती है दिक्कतें, अंधेपन का खतरा

विटामिन डी आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्वहै, जिसमें आपकी आंखें भी शामिल हैं। आंखों को स्वस्थ रखना है तो आहार में विटामिन-डी की मात्रा को जरूर बढ़ा लें। आइए जानते हैं कि विटामिन-डी का आंखों से क्या लिंक है?Vitamin D & Eyesight: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें नियमित रूप से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, विटामिन-डी उनमें से एक है। ये विटामिन हड्डियों की मजबूती, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता रहा है। क्या विटामिन-डी हमारी आंखों के लिए भी जरूरी होता है?आमतौर पर विटामिन-डी को आंखों से जोड़कर नहीं देखा जाता है। पर कुछ शोध बताते हैं कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उन्हें हड्डियों और इम्युनिटी में कमजोरी के साथ आंखों से संबंधित समस्याएं यहां तक कि अंधेपन का भी खतरा हो सकता है।डॉक्टर्स कहते हैं, आंखों को स्वस्थ रखना है तो आहार में विटामिन-डी की मात्रा को जरूर बढ़ा लें। आइए जानते हैं कि विटामिन-डी का आंखों से क्या लिंक है?स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन डी आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जिसमें आपकी आंखें भी शामिल हैं। धूप के संपर्क में आने के बाद हमारी त्वचा स्वत: विटामिन-डी बनाने लगती है। आप इसे भोजन या विटामिन सप्लीमेंट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।मैक्यूलर डिजनरेशन वयस्कों में अंधेपन का एक प्रमुख कारण है। यह आमतौर पर वृद्ध लोगों प्रभावित करता है। शोध से पता चलता है कि विटामिन-डी की कमी से आंखों की इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण अंधेपन का भी जोखिम रहता है।