खबरमध्य प्रदेश

निगम मंडलों मे सेवानिवृत के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त करके बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए

भोपाल। निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी समन्वय महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव संयोजक अनिल बाजपेई एवं कार्यकारी अध्यक्ष अरुण वर्मा ने निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं मे सेवा निवृत के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि निगम मंडलों मे भाई भतीजा बाद के तहत 63 वर्ष से 73 वर्ष के सेवानिवृत के बाद सेवानिवृत कर्मचारी पुनर्नियुक्ति पर न्यूनतम रुपये 20000/- से रुपये 70000/- में सेवानिवृत पेंशनर्स कर्मचारी कार्य कर रहें हैं इनकी वजह से निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं मे बेरोजगार युवा रोजगार कि तलाश मे दर दर भटक रहें हैं साथ ही भाई भतीजा वाद कि वजह से निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं मे भ्रष्ट्रा चार फिजूल खर्ची वित्तीय अनियमित्ता वाहनों के दुरूपयोग का बोल बाला है इस पर रोक लगाना अत्यावश्यक है अन्यथा निगम मंडल पूर्व कि भांति बन्द होने की कगार पर आ जाएंगे।
अत; निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अजय श्रीवास्तव अनिल बाजपेई अरुण वर्मा गोपाल सिंह चौहान हतिम अली अंसारी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं निगम मंडलो के नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया है कि निगम मंडलो बोर्ड परिषदों प्राधिकरण आयोग मे सेवानिवृत के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर रिक्त पदों पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button