नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप
वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

मैहर। नगर परिषद अध्यक्ष जिला मैहर दीपा मिश्रा पर कर्मचारियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और वेतन रोकने का आरोप लगाया है। नगर नगर परिषद कर्मचारी न्यू रामनगर दुर्गेश समुद्री ने आरोप लगाया है कि न्यू रामनगर परिषद अध्यक्ष जिला मैहर दीपा मिश्रा कर्मचारियों का करीब 6 महीने से वेतन रोक रखी हैं और वेतन की मांग करने पर भंगी, डोमार मेहतर और नीचे जैसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करती हैं, यही नहीं उनके पति कैलाश मिश्रा भी फोन पर धमकी देते हैं और उल्टा फंसा देने की बात कहते हैं। दुर्गेश समुंदरे सहित अन्य नगर परिषद कर्मचारीयों द्वारा पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक रीवा, आयुक्त और पुलिस अधीक्षक मैहर से शिकायत की जा चुकी है फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है जिसकी वजह से नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा के हौसले बुलंद है। मेहनत करके नगर की सफाई करने वाले कर्मचारी अपमानजनक जीवन जीने को मजबूर हैं। वेतन रोक लेने की वजह से जीवन -यापन के लिए संकट है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
