E P S 2026 योजना कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों के साथ धोखा इस पर पुनर्विचार किया जाए अन्यथा पूरे देश में आंदोलन होगा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 लागू करके भविष्य निधि संगठन के सदस्यों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है ई पी एफ कहना है कि 12% कटौत्रा नही करने से कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा जबकि इस योजना से लाखों कर्मचारियों को नुकसान होगा क्योंकि संपूर्ण वेतन से 12% कटौत्रा नही होगा बल्कि फिक्स राशि
रुपये15000/-(पंद्रह हजार) पर कटौत्रा 12% कटौत्रा होगा जिससे लाखों कर्मचारियों को प्रति वर्ष हजारों रुपए का नुकसान होगा उदाहरण के लिए मान लीजिये वर्तमान में किसी कर्मचारी का वेतन एक लाख है तो उसके वेतन से प्रति माह 12% अर्थात 12000 रुपए कटौत्रा किया जाता है तो उस संस्था या कंपनी जहां वह व्यक्ति कार्य करता है उसके द्वारा 12% अर्थात 12000 रुपया जमा करना होगा अर्थात 24000/- प्रति माह साल भर में प्रति वर्ष कर्मचारी के खाते में रुपए 288000 जमा होंगे इसी प्रकार ई पी एस 2026 योजना के तहत रुपए 15000/- को आधार मानकर 12% रुपए 1800/- प्रति माह कर्मचारी के वेतन से काटा जाएगा इतनी ही राशि प्रति माह रुपये 1800/- संस्था या कंपनी द्वारा कर्मचारी के खाते में जमा करना होगा अर्थात कर्मचारी के खाते में प्रति माह 3600/- तथा प्रतिवर्ष रुपए 43200/- कर्मचारी के खाते में जमा होंगे इस प्रकार ई पी एस 2026 योजना के तहत कर्मचारी को प्रति वर्ष रुपए 244800/- नुकसान होगा जिसका असर उसके भविष्य एवं पेंशन पर पड़ेगा पेंशन केवल नाम मात्र की मिलेगी इस नई योजना से लाखों कर्मचारियों का भारी नुकसान होगा
अत : राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सरंक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय एवं ई पी एफ ओ आयुक्त से अनुरोध किया है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर कर्मचारी भविष्य निधि 2026 योजना पर पुनर्विचार किया जाए ताकि कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके अन्यथा पूरे देश में आंदोलन होगा



