खबरमध्य प्रदेश

स्वयं के लिए जीना कोई सार्थक जीवन नहीं है।असली जीवन तो वह है जो दूसरों के कल्याण और समाज सेवा में समर्पित हो जाए।” ……. लायन अरुण कुमार सोनी

विदिशा रेड क्रॉस सचिव संदीप उदयवाल ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर मनाया जन्मदिन

​विदिशा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा विदिशा के सचिव  संदीप उदयवाल ने अपने जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा छोड़ इसे समाज सेवा को समर्पित किया। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कोई व्यक्तिगत आयोजन नहीं किया, बल्कि पूरे शहर में एक वृहद सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
​यह अभियान जिला कलेक्टर एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, नपा टीम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों पर चेतावनी व प्रेरणादायी बोर्ड लगाए गए। रेड क्रॉस टीम ने कॉन्वेंट स्कूल से पीतल मिल, अहमदपुर चौराहा, सिविल लाइन, नीमताल, विवेकानंद चौराहा और मुखर्जी नगर से रामलीला चौराहा जैसे व्यस्त व दुर्घटना संभावित रूटों पर ये बोर्ड स्थापित किए।
​इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. सचिन गर्ग, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन, श्री सुजीत देवलिया, श्री मयंक सोनी, लायन अरुण कुमार सोनी, श्री श्रीराम स्वरूप चौहान, श्री राजेंद्र साहू, श्री मनीष सिंघई, श्री दीवान मंगतानी, श्री कपिल बलेचा, श्री सोनू जी, श्री देवेंद्र परिहार, श्री असलम शेख, श्री ऋषि जालौरी, श्री मोहनलाल साहू, श्री प्रदीप सोनी, श्री बृजेंद्र भगोरिया, श्री सुमित सुमन, श्री अखिलेश विश्वकर्मा, श्री श्वेत्रिक दत्ता, डॉ. ऋषभ जैन, श्री घनश्याम जी, श्री प्रीतम रघुवंशी, श्री आनंद चौला, श्री प्रद्युम्न श्रीवास्तव एवं श्री कृष्णगोपाल गाठौर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए श्री उदयवाल को बधाई दी और निरंतर जनसेवा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button