खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब ‘आर्या’ की अध्यक्ष मंजू पांडे ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन: माधव उद्यान में लगा डायबिटीज जांच एवं नशा मुक्ति शिविर

​विदिशा। लायंस क्लब विदिशा “आर्या” की अध्यक्ष लायन मंजू पांडे ने अपने जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल की है। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्लब द्वारा नीम ताल स्थित माधव उद्यान में एक दिवसीय डायबिटीज जांच एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में डायबिटीज डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति साहू द्वारा उद्यान में टहलने आए शहर के वरिष्ठ व्यापारियों और नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 60 लोगों का शुगर टेस्ट किया गया, जिनमें से 51 लोग पूरी तरह डायबिटीज से मुक्त पाए गए। वहीं, चिन्हित किए गए 9 डायबिटिक मरीजों को डॉ. साहू द्वारा आवश्यक सावधानियां बरतने, खान-पान में सुधार और उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही उपस्थित जनों को ‘सुबह की सैर’ (मॉर्निंग वॉक) स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है, इस पर विशेष संदेश दिया गया।
​ शिविर के दूसरे चरण में नशा मुक्ति और सामाजिक चेतना के इस अभियान में इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा आर्या की अध्यक्ष लायन मंजू पांडे, पूर्व चार्टर प्रेसिडेंट सुषमा बिरथरे, पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन शशि शिलाकारी, एफडीआई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन शशि अग्रवाल और मल्टीपल मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, स्किल डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार रखे।
ओशो आश्रम से जुड़े अमन शर्मा ने नशा छोड़ने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग तथा ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए विदिशा की कई जानी-मानी हस्तियों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मुख्य रूप से:-​वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी श्री गोविंद देवलिया जी,​मल्टीपल मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी जी,​श्री रवींद्र मिश्रा जी, श्री मनमोहन बंसल जी, श्री अतुल यादव जी,​डॉ. राजेश शुक्ला जी, श्री सिकरवार साहब, श्री आशुतोष ठाकुर,​श्री बृजेश जैन जी, श्री ऋषि गोयल जी, राघवेंद्र राजपूत (सीलोन रेडियो) और दुर्गा फर्नीचर परिवार शामिल हैं।
​इस सफल आयोजन में क्लब की सचिव मीरा सिंह, कोषाध्यक्ष रोमा राठौर, ममता श्रीवास्तव, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट उषा चौबे सहित बड़ी संख्या में लायंस साथी और सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे। जन्मदिन को इस तरह जनसेवा से जोड़ने पर पूरे शहर में लायंस क्लब आर्या और लायन मंजू पांडे के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button