खबरमध्य प्रदेश

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, एक बूंद रक्त से जीवन बचाने का संकल्प: बीके डॉ रीना दीदी

24 अगस्त, 2026 ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस, भोपाल।

ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, प्रेम एवं आध्यात्मिक स्मृति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दादी जी के त्याग, तपस्या, सरलता, ममता एवं विश्व सेवा के महान योगदान को याद किया गया।

सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ. रीना दीदी ने बताया कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। रक्तदाताओं ने अपने रक्त की एक बूंद रक्त के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में आशा और नई ऊर्जा का संदेश दिया। दादी प्रकाशमणि जी ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को विश्व कल्याण और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। दादी जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य का आयोजन उनके मानव सेवा ही सच्ची सेवा के संदेश को सार्थक करता है।

इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों एवं रक्तदाताओं ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहभागी बनने का संकल्प लिया।

सभी रक्तदाताओं को रक्तवीर सम्मान एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया। साथ-साथ सभी रक्तदाताओं को एवं डॉक्टर की टीम को ईश्वरीय सौगात दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button