
आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्यवाही के स्थायी समाधान हेतु भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में आज एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय को लेकर व्यापारियों हित एवं समस्या के स्थाई समाधान हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार, दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे मिंटो हॉल, भोपाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
इस प्रार्थना सभा में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल जी के नेतृत्व मे, भोपाल व्यापारी महासंघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहेंगे। सभी व्यापारी सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना करेंगे तथा व्यापारियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यापारियों की समस्या के स्थायी निवारण के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राज्यपाल महोदय, मध्य प्रदेश तथा माननीय मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश शासन को पत्र/ज्ञापन प्रेषित कर हस्तक्षेप का अनुरोध किया जाएगा।
भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भोपाल के समस्त व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे 26 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रार्थना सभा में सहभागी बनें और व्यापारियों की एकजुटता का परिचय दें।
कार्यक्रम: प्रार्थना सभा एवं रामधुन का गायन दिनांक : 26 अगस्त 2026, बुधवार समय : प्रातः 11:00 बजे स्थान: महात्मा गांधी प्रतिमा, मिंटो हॉल, भोपाल
आज आवश्यक बैठक में अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल जी सहित उपाध्यक्ष श्री अरविंद जैन सुपारी, श्री कमल पंजवानी, मंत्री श्री सुनील जैनाविन, श्री संजीव जैन गेहूं, श्री अजय देवनानी, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सेवानी, श्री गोपाल सोनी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता मुन्ना, संरक्षक श्री दीपक लालचंदानी, मुख्य सलाहकार श्री विनोद जैन (एमपीटी), श्री कृष्ण कुमार बांगड़ सहित वात्सायन जैन (सोनू भाभा), अनिल मिश्रा, दर्शन गर्ग, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, दिनेश बतरा, सुशील बाफना, अनुराग जैन पवैया, नवीन अग्रवाल (मेडिकल), सचिन जैन (सच्चू), राजेश गुप्ता (मधुरम) एवं कमल जैन भंडारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे



