अध्यात्ममध्य प्रदेश

राष्ट्रीय युवा समागम में आज जुटेंगे युवा, देश विदेश के वक्ताओ का युवाओं को मार्गदर्शन

तीर्थ रानी कमलापति के समीप आचार्य समय सागर महाराज के सा संघ सानिध्य में आज रविवार को देश के अनेक शहरों से युवा आकर युवा समागम में जुड़ेंगे जिसमें युवाओं को सही दिशा देने के लिए देश के प्रख्यात युवा आईकॉन अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र के न्यायाधीश अपना विशेष मार्गदर्शन और अनुभव युवाओं को प्रदान करेंगे, आयोजन दयोदय महासंघ के तत्वाधान में हो रहा है इसमें अनुशासनोदय समाज कल्याण समिति विशेष सहयोग देंगे, चातुर्मास समिति के पंकज जैन मनोज बांगा ने बताया देश विदेश के युवा आइकान आई ए एस,, न्यायाधीश, युवाओं को धर्म संस्कृति मूल्य के साथ सही दिशा के लिए मोटिवेशन करेंगे, सुबह 8 बजे से शुरू युवा समागम में दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न शहरों से युवा शामिल होंगे, श्री शांति नाथ जिनालय जैन नगर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों के सानिध्य में विशेष आराधना आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज मुनि निर्वेद सागर महाराज का चातुर्मास श्री शांति नाथ जिनालय में हो रहा हे, प्रतिदिन भगवान शांतिनाथ के अभिषेक पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान हो रहे हे, मंदिर समिति मीडिया प्रवक्ता सौरभ इंजीनियर ने बताया वर्षा योग आराधना में तत्त्वार्थ सूत्र वाचन,तत्व चर्चा, प्रतिक्रमण आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की आचार्य भक्ति हो रही हे, उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज ने कहा आडंबर रहित जीवन ही शांति के साथ नीति पूर्वक जीने का मार्ग हे, जीवन को सात्विक विचार धारा, सात्विक आचरण के साथ जीना ही हमारी संस्कृति है, वर्षा योग के मुख्य कलश स्थापना कर्ता सपन अनु सराफ, पंकज सरोवर इंजीनियर है इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी बहन अलका दीदी मंदिर समिति अध्यक्ष निर्मल टी आई, जिनालय पुण्यर्जक अजय निखिल ज्योतिष, इंजी. पंकज जैन, विनोद रेडिमेड प्रमोद जैन आई. टी., इंजी. गौरव जैन, सुरेश जैन शिखर, निखिल जैन, मनोज बबलू, सुनील पब्लिशर, अजीत बर्फी, जयंत जैन, अतुल जैन, जितेन्द्र जीतू सिलवानी, मुकेश जैन चिप्स, संदीप जैन टाइल्स, मनीष दिगंबर, सहित अनेक लोग मौजूद थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button