खेलमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘हाॅकी के जादूगर’ के नाम से विख्यात महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य परिसर में 5 किमी की एक मिनी मैराथन स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। स्पर्धा के बालक बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार गुप्त ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होने कहा खेल हमें शारीरिक रूप से स्वास्थ्य ही नहीं रखते बल्कि हमें विपरीत परिस्थियों में मजबूती से खड़े रहने की शक्ति भी देते हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी त्रिलोकी प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन व डाॅ.महेंद्र बरुआ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर डाॅ.सौरभ कुमार,डाॅ.पवन कुमार, डाॅ.अलका सिंह, डाॅ.दीवान सिंह राणा सहित संस्थान के अनेक विद्यार्थी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button