अध्यात्ममध्य प्रदेश

पीस पैलेस में धूमधाम से मनाया गया राखी उत्सव, भाई-बहन के स्नेह और आध्यात्मिकता का दिखा संगम

भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीस पैलेस मेडिटेशन सेंटर में शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी उत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में राखी बंधवाकर ब्रह्माकुमारी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी पूर्वा सिंघल दीदी ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को प्रेम एवं स्नेहपूर्वक राखी बाँधी तथा सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान पीस पैलेस का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, भाईचारे और प्रेम से सराबोर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके सुनीता सिंघल जी, बीके रजनी बहन एवं बीके सरिता बहन का विशेष सहयोग रहा। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी आगंतुकों का आत्मीय मान-सम्मान किया गया तथा रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर शिव बाबा के भोग का प्रसाद भी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित सदस्यों में वितरित किया गया।
राखी बंधवाने के लिए उपस्थित प्रमुख सदस्यों में एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे, एस्ट्रो नीलेश अग्रवाल, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, सौम्या अग्रवाल, प्रत्यक्ष दुबे,अद्विक दुबे, रुद्र शर्मा, विकास तिवारी, शांति तिवारी एवं जे. पी. तिवारी सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने आध्यात्मिकता, प्रेम, सम्मान और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने पीस पैलेस मेडिटेशन सेंटर में आयोजित इस आत्मीय एवं आध्यात्मिक राखी उत्सव की सराहना की और ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button