अध्यात्ममध्य प्रदेश

जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में होगा पावन भंडारा

2 से 6 सितंबर तक चलेगा भंडारा सप्ताह, देश-विदेश की शाखाओं में भी आयोजन

भोपाल। परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामीजी महाराज के पावन जन्मदिवस पर जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को दयालबाग में पावन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दयालबाग में 2 से 6 सितंबर तक भंडारा सप्ताह मनाया जाएगा। देश-विदेश की विभिन्न शाखाओं से सत्संगी भाई-बहनों और पंजीकृत जिज्ञासुओं के भी दयालबाग पहुंचने की जानकारी दी गई है।

परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामीजी महाराज, जिनका सांसारिक नाम सेठ शिवदयाल सिंह था, को राधास्वामी मत का आदि प्रवर्तक एवं संस्थापक माना जाता है। उनके बाद परम गुरु हुजूर महाराज के रूप में राय सालिगराम साहब बहादुर ने सत्संग और संगत की संभाल की।

वर्तमान में परम पूज्य हुजूर प्रोफेसर प्रेम सरन सत्संगी साहब को दयालबाग सत्संग का अष्टम एवं वर्तमान वक्त संत सतगुरु बताया गया है। उन्हें 18 मई 2003 को सर्वसम्मति से जयघोषित किया गया था।

भंडारा दिवस पर प्रातःकाल आरती होगी तथा द्वितीय पाली में खेतों पर नियमानुसार पावन भंडारा मनाया जाएगा। दयालबाग में भंडारा सप्ताह के दौरान श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button