खबरमध्य प्रदेश

न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति(रजि.) ,न्यू मार्केट गणेश उत्सव समिति द्वारा आगामी श्री गणेशोत्सव में झांकी स्थापना हेतू भूमिपूजन कार्यक्रम दक्षिण पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ

आयोजक रंजीत मांझी एवं संयोजक तरुण सिंहने बताया की इस बार पुणे के सुप्रसिद्ध श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर,पुणे की प्रतिकृति का निर्माण न्यू मार्केट में किया जा रहा है झांकी की लागत लगभग १० लाख रुपए है,जिसे बंगाल के कलाकारों श्री कार्तिकेय एवं उनकी १० सदस्यों की टीम द्वारा निर्मित किया जाएगा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,मुख्य ब्रांच के सामने ,न्यू मार्केट में
२४०० स्क्वायर फीट में पंडाल की स्थापना की जाएगी,पंडाल की ऊंचाई लगभग ४० फीट रहेगी

संरक्षण समिति अध्यक्ष श्री सतीश गंगराड़े,सचिव श्री पवन वरदानी उपाध्यक्ष श्री अजय देवनानी ने बताया कि झांकीस्थल पर सुरक्षा एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रहेगी
नवाचार के लिए प्रसिद्ध संरक्षण समिति विकसित भारत,आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश एवं स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से अभ्युदय मध्यप्रदेश का सामाजिक संदेश भी प्रसारित करेगी

समिति सचिव नीरज प्रजापति एवं उपाध्यक्ष गौरव आरतवानी ने बताया कि संपूर्ण झांकीस्थल सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी,अत्याधुनिक इकोफ्रेंडली एलईडी लाइट्स से विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी

आज सम्पन्न हुए भूमिपूजन कार्यक्रम मैं श्री मुकेश राय जी,भाजपा जिला महामंत्री,श्रीमती आरती राजू अनेजा जी,क्षेत्रीय पार्षद,श्रीमती आशा पारोचे जी,सह कोषाध्यक्ष ,जिला भाजपा, समिति सदस्य एवं न्यू मार्केट के वरिष्ठ व्यापारीगण संजीव गुप्ता(टीटू भाई),राजकुमार जैन,हरीश ज्ञानचंदानी,दिलीप परलानी,रजत साहू,नानू जैन,बंसी अग्रवाल,हेमंत परलानी सहित बड़ी संख्या मे व्यापारीगण सम्मिलित रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button