जन्माष्टमी पर कृष्णमय होगा भोपाल, मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर सजेगा मार्ग और 21 स्थानों पर मटकी फोड़ के बीच निकलेगी श्री श्रीजी महाराज की भव्य शोभायात्रा
भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी महापर्व को लेकर राजधानी भोपाल में इस वर्ष भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
श्री हरिहर महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को भगवान श्री श्रीजी महाराज जी की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
श्री हरिहर महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे श्री श्रीजी मंदिर, लखेरापुरा में भगवान श्री श्रीजी महाराज का विधिवत तिलकोत्सव , पूजा-अर्चना एवं आरती होगी। भगवान को मक्खन-मिश्री का भोग अर्पित करने के पश्चात भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
21 स्थानों पर मचेगा मटकी फोड़ का उल्लास
श्री हरिहर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. अतुल कौशल एवं अध्यक्ष मनोज साहू “कल्लू भैया”, महामंत्री संजय सिसोदिया * ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को *ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी जोरों पर है। शोभायात्रा मार्ग को मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। मार्ग में 21 स्थानों पर ग्वालवालों द्वारा मटकी फोड़कर मक्खन लूटने का मनमोहक प्रदर्शन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत करता यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।


