भक्ति के रंग में रंगेगा भोपाल का पुराना शहर
कार्यक्रम संयोजक वात्सल्य जैन “सोनू भाभा” एवं सह-संयोजक अशोक सांकले ने बताया कि शोभायात्रा सुभाष चौक, लोहा बाजार, जुमेराती, घोड़ा निक्कास, मां कर्मा देवी मार्ग, मंगलवारा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, चिंतामन चौराहा, पीपल चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी मंदिर परिसर, सोमवारा पहुंचेगी।
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से वातावरण कृष्णमय रहेगा। देश-प्रदेश के प्रसिद्ध बैंड, आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य मंडलियां, भव्य धार्मिक झांकियां, श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां और मटकी फोड़ कार्यक्रम शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाएंगे।
भवानी चौक पर होगा भव्य पुष्पवर्षा से स्वागत
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह “राकी” ने बताया कि भवानी चौक, सोमवारा पर विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। यहां शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और आमजन में भी खासा उत्साह है।
कार्यक्रम के प्रभारी नितिन जैन “बंटी”, राजकुमार जैन एवं अवनि शर्मा ने बताया की शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक डॉ. अतुल कौशल, कार्यक्रम संयोजक वात्सल्य जैन “सोनू भाभा”, सह-संयोजक अशोक सांकले, अध्यक्ष मनोज साहू “कल्लू भैया”, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महामंत्री संजय सिसोदिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह “रॉकी”, मीडिया प्रभारी विवेक साहू, कार्यक्रम प्रभारी नितिन जैन बंटी,समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।


