
अनुभवी अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से दिल से अपील की है कि अगर कोई उन्हें काम के लिए संपर्क करता है और मौका नहीं बन पाता है, तो उन्हें कम से कम बताने की तमीज तो दिखानी चाहिए।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कल्पना अय्यर ने कहा कि वह किसी खास बर्ताव या दीवा जैसा ट्रीटमेंट नहीं चाहतीं, लेकिन उनका मानना है कि बुनियादी सम्मान और बातचीत की उम्मीद करना कोई बड़ी बात नहीं है।उन्होंने लिखा, “अगर आप काम के लिए मुझसे संपर्क करते हैं और बात नहीं बनती है, तो ठीक है, लेकिन कम से कम मुझे बताने की तमीज तो रखें।
उन्होंने आगे कहा, “हम कभी और भी काम कर सकते हैं। ज़िंदगी ऐसी ही है और 70 की उम्र में मैं यह पक्के तौर पर जानती हूं इसलिए प्लीज निष्पक्ष रहें, तमीजदार बनें और दयालु बनें




